गोड्डा
डीसी एवं एसपी से मिले गोड्डा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रितम गाडिया के नेतृत्व में बुधवार को चैम्बर का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त अंजलि यादव और पुलिस कप्तान मुकेश कुमार से मिला। इस दौरान चैंबर के सदस्यों द्वारा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान को रामायण की पुस्तक, पुष्पगुच्छ और चेंबर का स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
वहीं वार्ता में अध्यक्ष प्रीतम गाडिया ने उपायुक्त से चैम्बर के लिए एक कार्यालय हेतु स्थान मुहैया कराने का अनुरोध किया साथ ही नगर के मुख्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का अनुरोध किया।
अन्य सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से शहर की ट्रेफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और अपराध की घटना पर नियंत्रण करने के विषय पर चर्चा हुई। दोनो ही पदाधिकारियो के साथ चैम्बर की बैठक सकारात्मक रही।
इस दौरान गोड्डा के साथ साथ महागामा चेंबर के सदस्यगण ने अपनी बाते रखी। जिसमे महागामा के प्रमुख स्थान पर भी सीसीटीवी लगाने की बात की गई। मौके पर प्रीतम गाडिया, मो० कामरान, मुकेश बरनवाल, मुकेश भगत, प्रीतेश नंदन, बिकास टेकरीवाल, महताब आलम, अफसर जमा, नलिन रंजन, सुधांशु ठाकुर, चेतन दत्ता आदि सदस्य मौजूद थे। वहीं महागामा चेंबर के अध्यक्ष मोहन केशरी के नेतृत्व मे मनोज पोद्दार, उदय भगत, अरुण ठाकुर भी मौजूद थे।




