धनबाद
घरेलु विवाद में आकर पति पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास,घटना में पत्नी की ट्रेन से कटकर हुई मौत, पति घायल
Husband and wife attempted suicide due to domestic dispute, in the incident wife died after being hit by a train, husband injured

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। पुटकी आद्रा रेल मंडल के करकेन्द स्टेशन से कुछ ही दुरी पर पोल संख्या 330- जेएमj 9-10 के बिच घरेलु विवाद में आकर पुटकी निवासी अमित बाउरी एवं उसकी पत्नी जया मोदी ने गोमो खड़गपुर सवारी गाड़ी के आगे आकर आत्महत्या का प्रयास किया। जहां घटना में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति आंशिक रूप से घायल.हो गया। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ही पुटकी बाउरी टोला निवासी अमित बाउरी बोकारो जिले के तालगढ़िया की रहने वाली जया मोदी से प्रेम विवाह किया था। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुटकी पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। साथ ही पुलिस घटना की तफ्तीस मे जूट गई।



