पाकुड़ में कांग्रेस ने मनाई अंबेडकर जयंती, बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि
Congress celebrated Ambedkar Jayanti in Pakur, paid tribute to Baba Saheb

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके देश के प्रति अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदयलकबानि, सेमिनुल इस्लाम, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला प्रवक्ता मोकतर हुसैन, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, जिला महासचिव कृष्णा यादव, जिला सचिव सेलिम हुसैन, रामविलास महतो, मिथुन मरांडी, मिर्जहान विश्वास, डॉ. जोहरुल इस्लाम, युवा उपाध्यक्ष जलाउद्दीन शेख, एहेदीन शेख, कादिर अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और उनके बताए सामाजिक न्याय के मार्ग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



