पाकुड़

लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड में ग्राम सभा के अधिकार एवं पेसा विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Two day training on rights of Gram Sabha and PESA concluded in Littipada block

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखण्ड कार्यालय लिट्टीपाड़ा के सभागार में शनिवार को अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा के अधिकार एवं पेसा विषय की जिम्मेवारी पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, टी.एम.पी. हेतु एकाउंट संजीव भंडारी, मास्टर ट्रेनर शिव टुडू (मुखिया लिट्टीपाड़ा) ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभी पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया, प्रति पंचायत एक वार्ड सदस्य एवं दो ग्राम प्रधान शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राम सभा को मजबूत करने, पेसा अधिनियम के तहत अधिकारों की जानकारी देने एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन पर विस्तृत चर्चा की गई। रिसोर्स पर्सन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया ने बताया कि पेसा अधिनियम ग्रामीण स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण साधन है। ग्राम सभा को योजनाओं की स्वीकृति, निगरानी तथा संसाधनों के प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभानी चाहिए। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और ग्राम सभा की भूमिका को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button