मथुरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वृंदावन यात्रा,

परिवार संग किए बांके बिहारी मंदिर दर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार की सुबह विशेष ट्रेन से वृंदावन पहुंची। राष्ट्रपति दिल्ली से सुबह आठ बजे रवाना हुईं। तकरीबन  दस बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर उतरीं। ट्रेन के 18 कोचों में से 12 कोच सिर्फ राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए आरक्षित किए गए थे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल थे। स्टेशन पर राष्ट्रपति का स्वागत प्रदेश सरकार के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मथुरा के मेयर विनोद अग्रवाल और एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने किया। वे मथुरा में सात घंटे के दौरे पर आयीं हैं। इस दौरान वे कई मंदिरों के दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना करेंगी।  इसके अलावा  वे कई धार्मिक स्थलाें का दर्शन भी करेंगीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार की सुबह विशेष ट्रेन से वृंदावन पहुंची। राष्ट्रपति दिल्ली से सुबह आठ बजे रवाना हुईं। तकरीबन  दस बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर उतरीं। ट्रेन के 18 कोचों में से 12 कोच सिर्फ राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए आरक्षित किए गए थे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल थे। इस दौरान वे कई मंदिरों के दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना करेंगी।  इसके अलावा  वे कई धार्मिक स्थलाें का दर्शन भी करेंगीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button