पिंटू सिंह ने 51000 की व संजय सिंह ने 11000 रुपए का किया आर्थिक मदद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। दीपावली के मौके पर नगर अमेठी के आर्यसमाज गली में एक जूते की दुकान में लगी आग की घटना से दुकानदार का भारी नुक़सान हुआ है। भाजपा के नेता और क्षेत्र के निवासी दुकानदार की आर्थिक मदद कर रहे हैं। भाजपा के नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है और दुकानदार राजेश शुक्ला को 51000रु की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला जिनके जूते की गोदाम में आग लग गई थी जिससे भारी नुकसान हुआ था आज भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने 51000 रूपये और प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय मुन्ना ने 11000 रूपये का आर्थिक सहयोग किया
राजेश शुक्ला बेलखरी संग्रामपुर के रहने वाले हैं मौजूदा समय में वह भारतीय जनता पार्टी मंडल संग्रामपुर के अध्यक्ष भी हैं इनके द्वारा बड़े पैमाने पर जूते का व्यवसाय किया गया था एक बड़ी गोदाम अमेठी के आर्य समाज गली नगर अमेठी में थी जहां दीपावली की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें गोदाम में भारी नुकसान हुआ।सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू आज पहुंचे और उन्होंने राजेश शुक्ला को 51000 रूपये की आर्थिक मदद दी इसी के साथ ही भाजपा नेता प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना ने 11000 रूपये का सहयोग किया।
इस मौके पर अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि इस घटना से मैं बहुत दुखी हूं आग से भारी नुकसान हुआ है एक व्यापार को स्थापित करने और बढ़ाने में भारी कीमत चुकानी पड़ती है एक युवा ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ व्यापार जगत में अपने को स्थापित किया लेकिन एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते सब कुछ राख कर दिया।

