गोड्डा

एंबुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा बच्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेहरमा। खिरौंधी गांव के छह वर्षीय बालक आदित्य कुमार बीती शाम बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में स्वजनों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां आन ड्यूटी डाक्टर अजय तिवारी के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया। स्वजनों ने बताया कि आदित्य घर के छत पर खेल रहा था तभी वह छत होकर गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। पीड़ित बालक को जिला मुख्यालय पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली, जबकि अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस 108 सेवा तथा ईसीएल की एंबुलेंस खड़ी रही। एंबुलेंस 108 के बारे में बताया गया कि वह काफी दिनों से खराब है। जबकि ईसीएल की एंबुलेंस में चालक नही होने की जानकारी मिली। काफी मशक्कत के बाद नमो एंबुलेंस को फोन किया गया। उसके आने में भी काफी विलंब बताया गया। इस दौरान पीड़ित बालक के स्वजन काफी परेशान और हतप्रभरहे। बालक भी दर्द और जलन से चीख और चिल्ला रहा था। इससे अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी क्रम में बालक को स्वजनों द्वारा आटो से जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल ले जाने का तैयारी किया जाने लगा। तभी फरिश्ता बनकर उसके एक रिश्तेदार के सहयोग से उसे प्राइवेट वाहन से जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button