सरकारी विद्यालय का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। पीईईओ एवम् प्रधानाचार्य श्यामपुरा (पाटन) भवानी सिंह मीणा ने शाला संबलन कार्यक्रम के तहत अधीनस्थ विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी चूहाकान का निरीक्षण किया।पीईईओ ने पुस्तक वितरण, आयरन टैबलेट्स वितरण, पन्नाधाय बाल गोपाल दुग्ध योजन सहित विद्यालय में संचालित सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की। विद्यालय रिकॉर्ड संधारण की जाँच की एवम् आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पोषाहार कक्ष की साफ सफ़ाई सफाई सहित सभी कक्षा कक्षों का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों की नोट बुक्स की गहनता से जांच की, बच्चों को प्रेरित किया तथा अध्यापको को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामजीलाल, मदनलाल दुगोड़िया, अमर सिंह मीणा, सुनीता कुमारी, किशन लाल सैनी एवं चन्द्र सिंह खरवास उपस्थित रहे।



