एसडीओसीएम परियोजना को 143 हेक्टेयर जमीन फोरेस्ट विस्तार मिलने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो : एसडीओसीएम परियोजना को 143 हेक्टेयर जमीन फोरेस्ट विस्तार मिलने की खुशी में एनसीओईए(सीटू) एवं भीम आर्मी के सदस्यों ने पीओ शैलेश प्रसाद को बुके देकर स्वागत किया।परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद ने कहा कि जमीन विस्तार मिलने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा जमीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण खदान बंद के कगार पर होने के बावजूद हमलोगों को 20 लाख का टारगेट मिला था।जिसे 15 लाख 25 हजार टन कोयला उत्पादन किया ।जिसमें हमारे जीएम रंजय सिंहा के मार्गदर्शन में परियोजना के नोडल आफिसर अचुतानन्द कुमार के प्रयास एवं परियोजना के सभी कार्मियों एवं यूनियन सहित ग्रामीण का सहयोग रहा ।
इस वर्ष 20 लाख का टारगेट को पूरा किया जाएग ।एनसीओईए सीटू ढोरी क्षेत्रीय सचिव सह सलाहकार समिति सदस्य गोवर्धन रविदास ने स्वागतक्रम र्में पीओ शैलेश प्रसाद से मांग किया की सुरक्षित तरीके से कोयला उत्पादन एवं मजदूरों की रोजमर्रा की सुविधा को उपलब्ध कराते हुए कार्य करें हमारी यूनियन हमेशा प्रबंधन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उत्पादन में सहयोग करेगा।
स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुंज बिहारी प्रसाद, मनसुख कालिंदी, भीम आर्मी जिला पदाधिकारी ललन राम, नकुल रविदास, मनोज शर्मा, विकास महतो प्रकाश तुरी आदि लोग शामिल थे।




