बेतुल

बैतूल सारणी तवा 3 कोयला खदान में ठेकेदार पर बड़ी कार्रवाई 8.38 लाख का जुर्माना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
  सारनी/तवा  -3 खदान में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार पर बड़ी कार्रवाई – अवैध रेत-गिट्टी भंडारण पर ₹8.38000 लाख का जुर्माना लगा।सारनी वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) की नई खुल रही तवा-3 कोयला खदान, गांधीग्राम क्षेत्र में अवैध खनन और रेत-गिट्टी भंडारण का मामला उजागर हुआ है। जिला प्रशासन की सख्ती के चलते खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर ठेकेदार कंपनी सिंग एंड संस पर बड़ी कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार, खदान परिसर में दो बड़े ढेर में अवैध रेत का भंडारण और गिट्टी का विशाल ढेर पाया गया। मौके पर मौजूद कंपनी के सुपरवाइजर चितरंजन वर्मा किसी भी प्रकार की वैध रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
बैतूल जिला कलेक्टर नरेंद सूर्यवंशी के निर्देश पर खनिज विभाग अधिकारी मनीष पालेवार के नेतृत्व में तथा अधिकारी भगवंत नागवंशी और उनकी टीम ने स्थल पर विस्तृत माप-जोख कर अनियमितताओं का खुलासा किया। निरीक्षण के दौरान न केवल अवैध भंडारण मिला, बल्कि आरएमसी प्लांट संचालन में भी गंभीर खामियां सामने आईं।इस कार्रवाई के अंतर्गत खनिज विभाग ने ठेकेदार कंपनी पर ₹8,38,950/- का जुर्माना अधिरोपित किया है। प्रकरण को जिला अपर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभी भी निर्माण कार्य करने वाली सींग एण्ड संस कंपनी व कार्यरत अन्य कंपनी के अवैध कारनामों का खुलासा होना बाकी है। खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि।  मामले के अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद पुनः कड़ी कार्रवाई की जाएगी।लगातार नदियों से अवैध उत्खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदारों पर यह कार्यवाही भविष्य में एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button