ललितपुर
पन्द्रह जनवरी तक बंद हुये आंगनबाड़ी केन्द्र
कार्यकत्रियां व सहायिकाओं को पोषण ट्रेकर ऐप से पोषाहार करना होगा वितरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया है कि उ.प्र.बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 15 जनवरी 2026 तक शीलकालीन अवकाश निर्धारित है। जनपद के अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्र प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में संचालित हैं तथा आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चे 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के हैं। आंगनबाड़ी संघ द्वारा दिये गये ज्ञापनों एवं तत्क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशके अनुपालन में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले 03 से 06 वर्ष आयु के बच्चों को शीतलहर व कड़ाके की ठण्ड से बचाव हेतु जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 15 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है। इस अवधि में 03 से 06 वर्ष आयु के बच्चों की उपस्थिति आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नहीं होगी, परन्तु समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने केन्द्रों पर उपस्थित रहते हुए पोषण ट्रेकर एप पर नियमित रूप से कार्य करेंगी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के द्वारा लाभार्थियों का पोषण ट्रेकर एप पर रजिस्ट्रेशन, ड्राई राशन वितरण, वजन तथा गृह भ्रमण सहित समुदाय आधारित गतिविधियों एवं अन्य शासकीय कार्यो का निष्पादन पूर्व की भांति किया जायेगा।यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।



