जामताड़ा
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी का धनबाद से जामताड़ा पार्टी ऑफिस में जाने के क्रम में गोविंदपुर –
साहिबगंज हाइवे पर बासपहाड़ी स्थित राम लखन लाइन होटल में भाजपा नेता मितेश साह के नेतृत्व में मनोज महतो का स्वागत किया गया ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : प्रेस को सम्बोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के राँची प्रवास के बाद सातों मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का प्रवास सभी जिलों में हो रहा है। इसी निमित्त आज धनबाद महानगर , धनबाद गर्मीन के बाद जामताड़ा जिले की बैठक में सम्मिलित होने आया हूँ। उन्होंने कहा कि पर्व – त्योहार के समय मे भी प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जो स्नेह मिल रहा है उसे शब्दो मे बया नही किया जा सकता है। मनोज महतो ने कहा कि ओबीसी की आबादी के हिसाब से ओबिसी को हक़ मिले। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज का शत प्रतिशत वोट आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मिले इस हेतु ग्रास रूट पर कार्य करेंगे। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता बिनोद मंडल ने कहा कि 2019 से हेमंत सरकार बनने के साथ ही पूरे प्रदेश में भय , भूख और भ्र्ष्टाचार हावी है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम है , अपराधियो के हौसले बुलंद है। भाजपा नेता मितेश साह ने कहा कि मनोज महतो वाजपेयी जी का यह पार्टी का निर्देशित प्रवास है। उन्होंने बताया कि आज मनोज महतो बुधुडीह स्थित पार्टी बैठक में सम्मिलित होंगे। उसके पश्चात देवघर के लिए रवाना होंगे। देवघर में बाबा बैधनाथ के दर्शन के पश्चात देवघर जिला कार्यालय की बैठक में सम्मिलित होंगे। उसके बाद गोड्डा , साहिबगंज , पाकुड़ , दुमका होते गिरिडीह जिला की और रवाना होंगे। मितेश साह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ये सौभाग्य का विषय है कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी का आगमन संथाल परगना में जामताड़ा से प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर उत्तम साह , दीनानाथ मंडल , बिनोद साह , विक्रम मंडल , विवेक मंडल , नंदू साह , सुधीर साह , रोहित मंडल , संजु मंडल , प्रदीप कुमार , रोहित साह , मिथलेश मंडल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व ओबीस समाज के लोग उपस्थित थे।




