रामपुर शाहबाद
एक दिन की एसडीएम बनी कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा संभाल कार्यभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने संभाल शाहबाद एसडीएम का एक दिवसीय कार्यभार मिशन शक्ति के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटवाई की विद्यार्थी कु० माधुरी को एक दिवस के उप जिलाधिकारी के रूप में नामित किया गया ।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शाहाबाद हिमांशु उपाध्याय, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, प्रभारी वार्डन श्रीमती किरणबाला एवं शिक्षिका श्रीमती फरजाना आदि मौजूद रहे ।


