पाकुड़

बलियाडांगा क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का फाइनल में महेशपुर बनी चैंपियन

Maheshpur became the champion in the final of Baliadanga Cricket Tournament Season 3.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम बलियाडांगा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के माहौल में संपन्न हुआ। युथ क्रिकेट क्लब बलियाडांगा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर Upasana Marandi मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ अनुपम सर एवं थाना प्रभारी रवि शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मैदान पहुंचने पर क्लब के आयोजकों और स्थानीय युवाओं ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंट किया। फाइनल मुकाबला महेशपुर और बलियाडांगा की टीमों के बीच खेला गया। महेशपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 171 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलियाडांगा की टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन महेशपुर की सधी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के सामने टीम निर्धारित ओवरों में 141 रन ही बना सकी। इस तरह महेशपुर ने 31 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम महेशपुर को 30,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता बलियाडांगा को 20,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि Upasana Marandi ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रखंड सह सचिव अखलाकुर रहमान, सलाउद्दीन अंसारी, राजु अंसारी, मुखिया रवि हांसदा, बबलु अंसारी, पंचायत समिति सदस्य अफसाना बीबी सहित कई गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button