खैरथल

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था 

शहर मे जगह-जगह कुड़े के लगे ढ़ेर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 खैरथल। खैरथल शहर मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्थाएं चरमरा गई है सड़कों और गलियों में कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। इस स्थिति से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कूड़ा नहीं उठने के कारण बरसात मे चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है  जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।  कचरे के सड़ने से मक्खी-मच्छर बढ़ रहे हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से पैदा हो रहा है। कुछ स्थानों बारिश के कारण जलभराव और नालिया जाम होने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
ज्ञात रहे  सफाई कर्मचारियो ने 30 जुलाई को वाल्मिकी सेना राजस्थान के बैनर तले सफाई कर्मचारी भर्ती मे समाज को प्राथमिकता देने,स्थायी भर्ती करने और संविदा पर भर्ती ना करने की मांग को लेकर जिलाकलटर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा था मांगे नही मानने पर हड़ताल पर जाने की बात कही थी अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ रही हैं। लोगो ने बताया चार पांच दिन से सड़कों पर कुड़े के ढ़ेर बढ़ते जा रहे है कोई उठाने नही आ रहा मौहल्लों मे रोज होने वाली सफाई भी नही हो रही है लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था में सुधार के प्रयास किऐ जाये जिससे लोगो को राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button