पाकुड़

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत चल रहे ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक देने में पाकुड़ का स्थान राज्य में दूसरा

Pakur ranks second in the state in giving online citizen feedback under Swachhta Survey 2025

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सिटीजन फीडबैक के अन्तर्गत जनता की भी जिम्मेदारी तय की गयी है और इसे निभाकर हम ना केवल पाकुड़ जिले की रैंकिंग में सुधार कर सकते हैं बल्कि पूरे राज्य एवं देशभर में बेहतर स्थान प्राप्त कर सकते है। स्वच्छता सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के अंक भी स्वच्छता रैंकिंग में अहम भूमिका निभाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के तहत नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिटीजन फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है। जितने ज्यादा लोग इस फीडबैक में शामिल होंगे। पाकुड़ जिले की स्वच्छता रैंक उतनी ही ऊपर आयेगी‌। फीडबैक में अलग -अलग 13 प्रश्न आपसे पूछे गये है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक गूगल प्ले स्टोर से https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ssg.abc.ssg SBMSSG2025 एप्लीकेशन डाउनलोड कर अपना फीडबैक जरूर दें और हाँ सिर्फ पाकुड़ जिले के लिए ही फीडबैक डालें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button