सिंगरौली

वाराणसी से निकला समरसता संकल्प अभियान

एमपी सीमा पर हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से शुरू किए गए ‘समरसता संकल्प अभियान’ का सिंगरौली में भव्य स्वागत किया गया। अभियान के तहत निकली पावन कलश शोभायात्रा के मध्य प्रदेश सीमा में प्रवेश करने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार, बैढ़न मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवनकाल में सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में एकता एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि गुरु रविदास के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने और संत गुरु रविदास महाराज के संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, नगर निगम एल्डरमैन किरण सोनी, ऋचा सिंह, आशा अरुण यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button