सिंगरौली

गुरु रविदास जयंती पर अंबेडकर चौक में दीपोत्सव

समरसता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी मंडल बैढ़न द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौक में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत गुरु रविदास महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके समानता, समरसता और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने विचारों और कार्यों से समाज में भेदभाव समाप्त कर एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button