हापुड़
कांवड़ियों को भा रही “बाबा का बुलडोजर” वाली टी-शर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ । सावन माह शुरू हो गया है और हापुड़ के बाजारों में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। इस बार सबसे ज्यादा डिमांड जिस टी-शर्ट की है वो है “बाबा का बुलडोजर” वाली टी-शर्ट।
टी शर्ट के आगे और पीछे बाबा भोले का बुलडोजर का डिजाइन , साथ में सीएम योगी और पीएम मोदी की तस्वीर छपी है। केसरिया और भगवा रंग में ” जय श्री राम “, “हर हर महादेव” के नारे टी-शर्ट को बहुत ही खास बना रहे हैं। कांवड़िये दुकानदारों से यही वाली टी-शर्ट सबसे ज्यादा मांग रहे हैं। कांवड़ियों में यह टी-शर्ट पहनकर यात्रा करने से एक अलग ही जोश और भक्ति का भाव आता है । पिछले 2-3 साल से यूपी में बुलडोजर एक्शन और “योगी-मोदी” की छवि कांवड़ियों के बीच काफी पॉपुलर हुई है, इसलिए इस बार यह डिजाइन ट्रेंड में है।




