सिंगरौली

अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग का शिकंजा, सहुआर में 220 घन मीटर रेत जब्त

देवसर क्षेत्र में संयुक्त टीम की कार्रवाई, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने देवसर तहसील अंतर्गत ग्राम सहुआर में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित करीब 220 घन मीटर रेत जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सहुआर में अवैध रेत भंडारण की शिकायत मिलने के बाद खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान शासकीय एवं निजी भूमि पर बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण पाया गया।
टीम ने मौके से रेत को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में सौंप दिया। साथ ही संबंधित मामले में खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बिना अनुमति खनिज गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध खनन या भंडारण की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button