गाजियाबाद
धर्मनगरी गुलाब वाटिका लोनी बॉर्डर में 21वां विशाल माँ भगवती जागरण का आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी बॉर्डर की धर्मनगरी गुलाब वाटिका में माँ दुर्गा सेवा समिति (गुलाब वाटिका) के तत्वावधान में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 21वां विशाल माँ भगवती जागरण बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 27 सितंबर, दिन शनिवार को गली नं. 7, मेन 30 फुटा पर संपन्न होगा।
समिति ने सभी भक्तजनों, माताओं, बहनों और भाइयों से करबद्ध निवेदन किया है कि वे अपने पूरे परिवार सहित जागरण में पधारें और माता रानी के भजनों का रसपान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। माँ दुर्गा सेवा समिति ने बताया कि जागरण में क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों द्वारा माता रानी के भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति दी जाएगी, जो भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर देगी।
मां दुर्गा सेवा समिति ने आग्रह किया है कि सभी श्रद्धालु समय से पधारकर जागरण की शोभा को बढ़ाएँ।

