गाजियाबाद
नोएडा विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह बोले—सेवा और भाजपा एक-दूसरे के पूरक
सेवा पखवाड़े में लिया जनता की सेवा का संकल्प ; गूर्जर

रक्त दान से खेलकूद तक होगे विशेष आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सोमवार को लोनी के कारवां बैंक्वेट हॉल में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अभियान के सह-संयोजक गजेंद्र मावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यशाला से पहले गढ़ी कटैया अंडरपास के पास ललित शर्मा,सभासद कुलबीर चौहान, सभासद जयबीर बंसल, सभासद रोहित चौहान, सभासद टीवी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान ने पगड़ी पहनाकर व तलवार भेट कर उनके ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा का अर्थ है जनता की सेवा। उन्होंने कहा—
“देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व मिला है। भाजपा के कार्यक्रम 365 दिन जनता के लिए चलते रहते हैं, जबकि अन्य दल केवल चुनावों में सक्रिय होते हैं।”
लोनी की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोग मानते थे कि यहां दबंगई के कारण भाजपा जीत नहीं सकती, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और विधायक नंदकिशोर गुर्जर के संघर्ष से यह संभव हुआ। पंकज सिंह ने विधायक गुर्जर को “फायर ब्रांड नेता” बताते हुए कहा कि उनकी छवि लोगों को उमा भारती और योगी आदित्यनाथ की याद दिलाती है।
“सेवा है संकल्प” – नंदकिशोर गुर्जर
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल अभियान नहीं बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य कर रहा है।
क्षेत्रीय अभियान सह-संयोजक गजेंद्र मावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सेवा ही संगठन’ मंत्र हमें प्रेरित करता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना ही अभियान का लक्ष्य है।
विविध कार्यक्रम होंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. चैनपाल सिंह ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़ा के तहत लोनी क्षेत्र में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध सम्मेलन, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण और खेलकूद प्रतियोगिताएँ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए


