बरेली

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने में महिला समेत तीन गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फरीदपुर के साहूकारा बाजार में रविवार को ताजिया रखने वाली जगह के पास स्थित दुकान में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के सामने ही बाजार लूटने की धमकी दी गई। विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर आ गए। सड़क पर दरी बिछाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें मनाकर ताजिये निकलवाए।
दरोगा जसवीर सिंह ने अनस, अलतमस, सलीम आढ़ती के छोटे बेटे, मोबीना उर्फ छोटी बहन और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाली मोबीना, अनस और नाजिम को गिरफ्तार किया गया है।
फरीदपुर कस्बे के साहूकारा बाजार में रविवार तड़के ताजिया रखने के दौरान कुछ खुराफातियों ने कपड़े की दुकान का स्लैब तोड़ दिया। शटर को भी तोड़ने की कोशिश की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक स्लैब तोड़ता दिख रहा है। रविवार सुबह व्यापारियों ने यह हाल देखा तो आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद करवा दिया। सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। तब तक एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन व सीओ संदीप कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों को समझा-बुझाकर मनाया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button