खैरथल

मुण्डावर मे युवती की हत्या,आरोपी गिरफ्तार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल -तिजारा: मुंडावर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां करनीकोट गांव की एक युवती की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार युवती अपनी छोटी बहन के साथ मुंडावर आई हुई थी। इसी दौरान वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के धुलेड़ा निवासी युवक के साथ पास बने एक कमरे में गई

जहां युवक ने किसी विवाद के चलते उसका गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शांत भाव से पास की दुकानों के सामने आकर खड़ा हो गया। दुकानदारों ने उसके कपड़ों और हाथों पर खून के धब्बे देखकर पूछताछ की, तो उसने तुरंत ही हत्या करने की बात कबूल कर ली।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर मुंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने रोड जाम की कोशिश की, लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button