कानपुर
कानपुर जिला फुल कांटेक्ट करने टूर्नामेंट का शानदार समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल कैंट में 31वां कानपुर जिला फुल कांटेक्ट करने टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कानपुर जिला करते संघ द्वारा आयोजित इस एकदिवसीय आयोजन में 20 से अधिक डोजो और स्कूलों के करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जूनियर,सीनियर और ओपन डिवीजन के खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों में तकनीक, रणनीति और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। इस बार महिला खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही जो मार्शल आर्ट में महिला सशक्तिकरण और समानता का प्रतीक बनी। विजेताओं को पदक और ट्रॉफियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनु भाटिया,साक्षी श्रीवास्तव, एम.के. मिश्रा,सरस बाजपेई, अभिषेक कनोडिया,गणेश तिवारी और मधुश्री भौमिक शामिल हुए। मनु भाटिया ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों से अनुशासन,आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। इस आयोजन का नेतृत्व कंट्री डायरेक्टर सिंहा बसंत कुमार सिंह ने किया। संघ ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग और विशेषकर फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड के प्रायोजन के लिए आभार जताया। सिंह ने कहा कि यह आयोजन न केवल एकता और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देता है बल्कि विशेषकर लड़कियों को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।



