कानपुर

कोपेस्टेट शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें

कापियॉ यूनिफार्म विद्यालय बैग जूते मोजे सामग्री का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत कोपेस्टेट शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल दादा नगर में अध्ययनरत 458 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, कापियाँ, विद्यालय बैग,जूते-मोजे एवं अण्डरगारमेन्ट्स आदि का वितरण मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी एवं विद्यालय समिति के अध्यक्ष तथा लोक लेखा समिति के पूर्व सभापति अजय कपूर के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम’ के गायन से हुआ। इस अवसर पर कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने उद्यमियों के साथ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी का अंगवस्त्र पहनाकर,स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, कापियॉ, यूनिफार्म, विद्यालय बैग, जूते मोजे आदि सामग्री वितरित की गई। चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि कोआपरेटिव इस्टेट,उद्योग नगर द्वारा यह विद्यालय वर्ष 2003 से संचालित किया जा रहा है। स्थापना के समय से ही यहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ कापी-किताब,यूनिफार्म,स्वेटर,बनियान, जूते-मोजे,स्वेटर एवं टाई-बेल्ट सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। विद्यालय में विद्यार्थियों को दोपहर का निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन को बेहतर बनाने के साथ अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन कर चुके हैं। संस्था का उद्देश्य आर्थिक अभाव को किसी भी बच्चे की शिक्षा के मार्ग में बाधा न बनने देना है। चेयरमैन विजय कपूर ने विद्यालय की शिक्षिकाओं के समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए बच्चों को शिक्षित करने में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए उन्हें साधुवाद दिया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने अपने उद्बोधन में श्रमिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की पहल के लिए संस्था के चेयरमैन विजय कपूर की सराहना की। उन्होंने उद्योग नगर के उन उद्यमियों का भी आभार व्यक्त किया, जो बच्चों के लिए निःशुल्क कापियाँ, पुस्तकें, स्टेशनरी, यूनिफार्म, जूते-मोजे एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं। भाजपा नेता अजय कपूर ने छात्र-छात्राओं को मिसाइल मैन डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने तथा कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के साथ अध्ययन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा आपके माता-पिता आपको विद्यालय भेजते हैं और उद्योग नगर के उद्यमी आपकी शिक्षा की पूरी व्यवस्था करने में सहयोग करते हैं। इस अवसर का सम्मान करते हुए पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करें और अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं समाज का नाम रोशन करें। इस आयोजन में चेयरमैन विजय कपूर,हरीश ईसरानी,बसन्त लाल विश्वकर्मा,बलराम नरूला, पंकज गिरधर,अजय गुप्ता, अर्पित अवस्थी,अनिल श्रीवास्तव,अशोक श्रीवास्तव, अनूप कुशवाहा,अशोक जुनेजा,भीम सेन,बॉबी कपूर, ब्रम्हानंद तिवारी,बलदेव राज मल्होत्रा,चरनजीत सिंह नामी, देवेन्द्र कक्कड़,धर्मेन्द्र कक्कड़,गोपाल सदाना, गुरविन्दर सिंह,हरि किशन वर्मा,हरेन्दर सिंह,हरीश समतानी,जगदीश तिवारी, मनोज सक्सेना,मुकेश रामचन्दानी,मयंक विज,नरेश पंजाबी,नरेश विरमानी,ओम प्रकाश शर्मा,पम्मी खन्ना, प्रभजोत सिंह,प्रदीप शुक्ला, प्रवीन विज,प्रेम राज,राजेन्द्र गुप्ता,आर.के नायर,रनवीर सिंह,सतेन्द्र मोहन धींगरा, शरद शर्मा,शिशिर चौरसिया,श्यामलाल मूलचंदानी,सुशील मोहन टकरू,समनदीप सिंह,वीरेन्द्र मिश्रा सहित सैकड़ों उद्यमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button