अमेठी
वाराणसी के सिंगरा थाने में दर्ज एफ आई आर रद्द करने को कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। दस जुलाई को वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज की रिपोर्ट से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है। सोमवार को रिपोर्ट को रद्द करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि अतिरिक्त एस डी एम मो असलम को दिया। ज्ञापन में कानून व्यवस्था और विपक्षी दलों के प्रति रवैए को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार को निशाने पर लिया गया है। कांग्रेस ने श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने की भी मांग की है। दस जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी में जलभराव,जाम, दुकानदारों की समस्यायों एवं जनमुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली थी। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश सरकार के इशारे पर अजय राय सहित दस कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध सिंगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस एफ आई आर को रद्द करने के लिए कांग्रेस ने सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देते समय मीडिया से बातचीत में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने प्रदेश सरकार को गूंगी,बहरी सरकार की संज्ञा दी और कहा कि सरकार की अलोकतांत्रिक कार्रवाइयों के विरुद्ध कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी। उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है फरहान वारसी, परमानंद मिश्र, जिला प्रवक्ता अनिल सिंह, वीरेंद्र मिश्र, राजीव सिंह,रमाकांती अशोक शुक्ला, सर्वेश कुमार सिंह, डॉ अरविन्द चतुर्वेदी, ममता पांडेय, हनुमंत सिंह, कलावती मौर्य, गीता सिंह, फिरोज आलम,अजीत यादव,अजहरूल हक आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

