कानपुर
ग्रीनपार्क के कायाकल्प से पहले 6 सितंबर को टी15 महामुकाबला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में 6 सितंबर की शाम 5 बजे से सांसद एकादश और कानपुर एकादश के बीच रोमांचक टी15 मैच का आयोजन होने जा रहा है। करीब आठ दशक पुराने इस मैदान को बड़े पुनर्विकास कार्य (रेनोवेशन) से पहले विदाई देने के लिए यह आयोजन सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर किया जा रहा है मुकाबले में सांसद एकादश की कप्तानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसुफ पठान संभालेंगे, वहीं कानपुर एकादश की कमान आईपीएल तेज गेंदबाज अंकित राजपूत के हाथों में होगी मैच में कई हस्तियां व सेलिब्रिटी कलाकार शिरकत करेंगे खेलप्रेमियों के लिए निशुल्क पास स्वरूप नगर स्थित सांसद कार्यालय से मिलेंगे। आपको बता दे कि 456.94 करोड़ से बदला जाएगा ग्रीनपार्क का स्वरूप ग्रीनपार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए परियोजना की अनुमानित लागत ₹456.94 करोड़ तय की गई है, जिसके लिए ₹45 करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है स्टेडियम की दर्शक क्षमता 35 हजार से बढ़ाकर 55 हजार की जाएगी, जिससे यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम बनेगा, करीब 80 साल बाद स्टेडियम की सभी 9 पिचों को पूर्व-पश्चिम की बजाय उत्तर-दक्षिण दिशा में पुनर्विकसित किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को धूप से परेशानी न हो, बारिश से मैच न रुकें, इसके लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, नई फ्लड लाइट्स, मीडिया सेंटर और सैटेलाइट पार्किंग की सुविधा होगी, तीन चरणों में पूरा होगा निर्माण कार्य पहला चरण में सी-बालकनी, मीडिया सेंटर, प्लेयर पवेलियन, फील्ड ऑफ प्ले और स्पोर्ट्स लाइटिंग, दूसरे चरण में ईस्ट स्टैंड का निर्माण, तीसरे चरण में नॉर्थ-ईस्ट,नॉर्थ-वेस्ट और साउथ-वेस्ट स्टैंड का विकास सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि लगभग दो वर्ष में कार्य पूरा होने के बाद यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईपीएल की मेजबानी के लिए पूरी तरह नए और भव्य रूप में तैयार होगा, प्रेसवार्ता के दौरान सांसद रमेश अवस्थी में बताया कि यह टी15 मुकाबला कानपुर के खेलप्रेमियों के जुनून और ग्रीनपार्क की महान विरासत को समर्पित है। लगभग दो वर्षों के निर्माण कार्य के बाद जब ग्रीनपार्क दोबारा खुलेगा, तो यह 55 हजार दर्शकों की क्षमता और अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के साथ पूरे उत्तर प्रदेश और कानपुर के गौरव का नया प्रतीक बनेगा।



