गोड्डा

भाजपा कार्यकर्ता की जान बचाने के लिए आगे बढ़े सांसद निशिकांत दुबे

- दिल की बीमारी से पीड़ित बसंतराय प्रखंड भाजपा अध्यक्ष के इलाज का सारा खर्च वहन किया सांसद निशिकांत दुबे 

– तत्काल लगभग 3 लाख रुपए की भेजी सहायता राशि
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को सरजमीन पर उतारने वाले गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में भी निरंतर खड़े रहते हैं। दिल की बीमारी से पीड़ित बसंतराय प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सोनू सिंह के इलाज में होने वाला सारा खर्च वहन किया  सांसद डॉक्टर दुबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों का भी दिल जीत लिया है। भागलपुर में एक निजी नर्सिंग होम में इलाजरत सोनू सिंह के ऑपरेशन के लिए सांसद ने तत्काल लगभग 3 लाख रुपए की सहायता राशि भेजी है। और जो भी राशि खर्च होगी वह सांसद द्वारा दी जाएगी।
पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित बसंतराय प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सोनू सिंह एक गरीब परिवार से ताल्लुकात रखते हैं।  दो दिन पूर्व दिल की बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित होने के कारण परिवारजनों ने उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले गए थे। डॉक्टर ने तत्काल ऑपरेशन की बात बताई थी। लेकिन ऑपरेशन के लिए पैसा आड़े आ रहा था। भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप में सोनू सिंह के इलाज के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई।
इस बात की जानकारी मिलते ही सांसद डॉक्टर दुबे ने मानवता एवं दरियादिली का परिचय देते हुए भाजपा के ग्रुप में लिखा कि सोनू सिंह के इलाज का सारा खर्च वे  देंगे। उन्होंने सिर्फ घोषणा ही नहीं की, बल्कि रविवार को अपने निकटतम सहयोगी संतोष सिंह को पार्टी कार्यकर्ता आशीष यादव, शिवेश वर्मा बसंतराय भाजपा पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा भूतपूर्व अध्यक्ष  सुरेश पासवान गौतम  झा आदि के साथ भागलपुर भेजा। सोनू सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद की पहल पर संतोष सिंह ने उन्हें डॉक्टर हेमशंकर शर्मा के क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती किया। सोनू सिंह का ब्लड प्रेशर काफी लो चल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने तत्काल ऑपरेशन करने की जरूरत बताई। सांसद की ओर से भेजी गई लगभग 3 लाख रुपए जमा कर दिया गया। संतोष सिंह ने दूरभाष पर बताया कि ऑपरेशन हो गया है। 36 घंटे तक सोनू सिंह डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रहेंगे। उनके इलाज का सारा खर्च सांसद डॉक्टर दुबे द्वारा दिया जाएगा।
 पूर्व विधायक अमित मंडल भी उनके इलाज के लिए प्रयासरत रहे   और सहयोग भी किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button