मैनपुरी

मैनपुरी में कई जगह खाद्य सुरक्षा अधिकारी के छापेमारी से मचा हड़कंप।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मैनपुरी – आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन  द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉक्टर श्वेता सैनी के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी ए0 के0 पाठक के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत ओडन मंडल आगरा रोड स्थित कृष्णा ढाबा का निरीक्षण किया गया एक पनीर व एक मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया तथा काफी मात्रा में एक्सपायरी डेट का मसाला नष्ट करवाया गया खाद्य कारोबार करता को सुधार हेतु सुधार सूचना जारी की जा रही है । घिरोर स्थित दीपू विश्वास की मिठाई निर्माण इकाई का सघन निरीक्षण किया गया तथा एक मिल्क केक व एक पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 50 किलोग्राम दूषित मिठाई कीमत लगभग₹10000/ नष्ट करवाई गई। घिरोर स्थित जैन मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया तथा वहां से खोया का नमूना संग्रहित किया गया तथा सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। शंभू दयाल मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया तथा रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। मंसाराम मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई कर्मचारियों के कपड़े व व्यक्तिगत सामान कार्यशाला से अलग रखने के सख्त निर्देश दिए गए। अभियान में  खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह, प्रदीप कुमार व बृजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button