कानपुर
क्षत्रीय महिला समिति परिवार ने डांडिया उत्सव का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : गेंजेस क्लब में क्षत्रीय महिला समिति परिवार ने हर्षोल्लास के साथ भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया यह आयोजन सांस्कृतिक रंगों,उमंग और उत्साह का जीवंत उत्सव बन गया। कार्यक्रम में बच्चे और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया खेला वही मैंने पायल है छनकाई, चौगाड़ा थारा ढोल बाजे सरीखे गीतों की बीच महिलाओं ने डांडिया में जमकर नृत्य किया। पूरे स्थल पर रोशनी,संगीत और तालियों की गूंज ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। इस अवसर पर सभी ने हाऊजी खेला एवं अतिथियों ने उत्सव के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन समिति की महामंत्री निर्मला सिंह ने किया एवं उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्याओं ने सहयोग एवं समर्पण का परिचय दिया वही इस अवसर पर अध्यक्षा आशा सेंगर,सदस्य विजय लक्ष्मी सिंह,चंद्रा प्रभा चंदेल,शोभा सिंह,मंजुला सिंह,अंशुका सिंह,प्रमिला सिंह,निशा सिंह,डॉ. जुगनू सिंह,मनीषा सिंह,मिथिलेश,किरन भदौरिया,कृष्णा सेंगर सहित आदि मौजूद रही।



