ललितपुर

श्रीगणेश प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन

बांध के विजर्सन स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। एसडीएम सदर/प्रशासक मनीष कुमार के निर्देशन में अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर विसर्जन स्थल पर विशेष सफाई अभियान चलाकर नगर में सफाई कराते हुए झाडिय़ों का कटान कराया गया। गणेश महोत्सव के चलते शनिवार को होने वाले विसर्जन को लेकर नगर पालिका द्वारा विसर्जन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान जल के अंदर फैली जलकुम्भी का बाहर निकाला गया। विसर्जन स्थल पर नाव लगाये जाने के निर्देश नगर पालिका प्रशासक द्वारा कर्मचारियों को कहा कि गणेश महोत्सव हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। विसर्जन के दौरान आवश्यक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाए, जिससे कि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर की मुख्य सड़कों की साफ-सफाई कराये जाये। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ चूना डालकर विसर्जन स्थल तक पहुंचने के लिए ऐरो के निशान चिन्हित किए जाए, जिससे कि श्रद्धालु आसानी से पहुंच सके। प्रशासक ने निर्देश दिये गये कि गोविंद सागर बांध पर पुलिस के साथ नगर पालिका के कर्मचारियों को लगाया जाये, जिससे कि श्रद्धालुओं द्वारा बांध में जगह जगह विसर्जन न किया जा सके, नगर पालिका द्वारा चिन्हित किए गए विसर्जन स्थल पर ही मूर्तियों का विसर्जन किया जाए। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कर्मचारियों को निर्देश दिये कि इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए। साफ-सफाई के अलावा चूना डालने के साथ-साथ आवश्यक सभी व्यवस्थाएं चौकस रखी जाए। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान टीम द्वारा जगह जगह साफ-सफाई करते हुए चूना डलवाया गया। इस दौरान शुक्रवार को ईदमिलादुन्नवी पर्व को लेकर नगर पालिका द्वारा शहर में विशेष अभियान चलाते हुए साफ-सफाई कराकर चूना डलवाया गया। इसके अलावा जुलूस के रास्तों पर गड्डों का भराव कराया गया, जिससे कि जलूस के दौरान धर्मालंबियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एसआई जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी एसआई महेन्द्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू, हितेन्द्र रैकवार सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button