गोड्डा
महागामा में तांत्रिक काली मंदिर में पूजा कमेटी की हुई बैठक सम्पन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा : महागामा प्रखंड मुख्यालय के बसुआ चौक स्थित तांत्रिक काली मंदिर प्रांगण में गुरुवार को आगामी काली पूजा एवं मेला आयोजन को लेकर मंदिर मेला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के संस्थापक सुशील चौबे ने की।
बैठक में समिति के सदस्यों ने इस वर्ष मेला को भव्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि काली पूजा 20 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे संपन्न होगी। इसके पश्चात 21 अक्टूबर को छाग बलि दी जाएगी तथा 24 घंटे का हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा। 22 अक्टूबर को हरिनाम संकीर्तन का समापन, हवन, कन्या भोजन एवं संध्या 5 बजे प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।समिति ने बताया कि इस वर्ष मेला को और अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से सतीश झा, अनंत लाल यादव, श्रीनाथ सिंह, सुदाम सिंह, सुरेश पासवान, भैरो यादव, भूपेश यादव, उपेन्द्र यादव, मनोज यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



