गोड्डा

महागामा में नहर की सफाई कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर जारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। नगर पंचायत क्षेत्र में नहर की सफाई का कार्य तेज़ी से जारी है। यह अभियान झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर शुरू किया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल मंत्री के निर्देशानुसार स्वयं सफाई कार्य की निगरानी कर रहे हैं। सफाई अभियान में नगर पंचायत कर्मियों के साथ-साथ सिंचाई विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से भाग ले रही है।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि नहरों की नियमित सफाई से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है और कहा कि लंबे समय से रुके हुए सफाई कार्य को शुरू करवाकर मंत्री ने जनता की एक बड़ी समस्या का समाधान किया है। नहर की सफाई पूरी होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button