अमरोहा

हसनपुर कस्बा मे पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 

नगर में किया सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्राओं को दी योजनाओं की दी जानकारी ।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा कोतवाली हसनपुर मे उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति फेस 5.0’ के तहत, कोतवाली हसनपुर नगर क्षेत्र पीएम राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया।​मिशन शक्ति सुरक्षा दल की टीम में महिला उप निरीक्षक नेहा नेहरा कांस्टेबल रामदेव कांस्टेबल दिल शेर नीता प्रियंका शामिल रहीं। टीम ने टीचर्स तथा छात्राओं से संवाद स्थापित किया।​सुरक्षा दल ने को साइबर अपराधों से बचाव और विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे: 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्डलाइन और 1930 साइबर अपराध की जानकारी दी।​इसके अतिरिक्त, टीम ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, जैसे: विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया। महिलाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button