मथुरा

कोसिकलां में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसेगी नगर पालिका

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मथुरा। कोसीकलां में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए नगर पालिका परिषद प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। इसके लिए प्रशासन से मिलकर अभियान चलाया जाएगा। जिससे नगर में भारी वाहनों के चलते जाम के हालात न बनें।

नगर में ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन लगने वाले जाम आदि की समस्या से नगरवासी परेशान हैं। समस्या के निदान के लिए अग्रसेन नगर निवासी ललित कुमार अग्रवाल ने वाहनों पर रोक लगाने की मांग की थी। पूर्व में कई बार प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, ईओ निहाल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा गोपाल बाग-आगरा कैनाल से राजमार्ग पर कोसी रेस्टोरेंट तक बाईपास मार्ग का निर्माण कराया गया है। जो कि आवागमन के लिए शुरू हो गया है। प्रायः यह देखने में आ रहा है कि बाहर से आने-जाने वाले ओवरलोड भारी वाहन नगर के अंदर से होकर गुजरते हैं, जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। चेयरमैन ने बताया कि कोई भी ओवरलोड वाहन नगर के अंदर से गुजरता मिलेगा तो प्रशासन के साथ मिलकर वाहनों को सीज कराया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button