कलेक्टर नारायन ने किया ग्राम भुतेरा का औचक निरीक्षण ग्रामवासियों की सुनी समस्याएं l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिन्दवाड़ा l कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा गत दिवस छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम भुतेरा का औचक निरीक्षण किया गया एवं ग्रामवासियों की समस्या सुनी गईं। जिसमें ग्रामवासियों ने बताया कि सड़क के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही है, जिसके सुधार के लिए ग्राम सचिव को आदेशित किया गया। कुछ ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के संबंध में कलेक्टर नारायन को अवगत कराया, जिसके लिए कलेक्टर ने मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल्दी से जल्दी पेयजल की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए ।
ग्रामीणों ने सिंचाई के लिए पानी की मांग भी कलेक्टर नारायन के समक्ष रखी, जिसके लिए उपस्थित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या के निराकरण के लिए आदेशित किया गया।



