ललितपुर

 तेज रफ्तार बाइक ने बालक को मारी टक्कर, पैर टूटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम बम्हौरीघाट में एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल चालक की लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 25 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे की है, जब पीडि़त बालक अजीत अपने भाई लव के साथ नहर के पास कलारी की दुकान के किनारे खड़ा था। पीडि़त के पिता चन्द्रभान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसी समय गांव का ही निवासी भानसिंह पुत्र नाथूराम अपनी मोटर साइकिल (नंबर यू.पी. 94 एक्स 6617) को बेहद तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया। बाइक ने बालक अजीत को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इस दुर्घटना में बालक के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं और पैर फ्रैक्चर हो गया। पीडि़त के अनुसार, दुर्घटना के बाद आरोपी भानसिंह मौके से फरार हो गया और घायल बच्चे के इलाज में कोई मदद नहीं की। पिता का आरोप है कि जब वह तीन बार आरोपी के घर बातचीत करने और इलाज के खर्च की मांग करने गए, तो आरोपी और उसके पिता नाथूराम ने दबंगई दिखाते हुए साफ मना कर दिया और अभद्र व्यवहार किया। पीडि़त पिता, जो एक गरीब मजदूर है, ने बताया कि उसने निजी तौर पर कर्ज लेकर टीकमगढ़ अस्पताल में पुत्र का इलाज कराया, जिसमें अब तक लगभग 6 हजार रुपये खर्च हो चुके है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भानसिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) व 125(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button