सिंगरौली

सासन चौकी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भापुसे) कुशल निर्देशन एवं पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर एवं निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैड़न के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप. निरी. संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम को मिली कामयावी।
मिली जानकारी में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 14.10.2025 को पुलिस चौकी सासन को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बसौड़ा में मयार नदी तरफ से नीले रंग का बिना नम्बर का सोनालिका ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेत बालू लोड करके आ रहा है। सूचना पर सासन टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची तो म्यार नदी तरफ से एक नीले एक का ट्रैकेटर बालू लोड करके आता दिखाई दिया जिसे रोककर ट्रैक्टर चालक से ट्रक्टर में लोड बालू के संबंध में पूछताछ की गई जिसको पास कोई वैध कागजात होना नहीं पाये जाने से विना नम्बर के ट्रैक्टर को वाहन चालक मनोज कुमार पनिका पिता रामकृपाल पनिका उम्र 29 वर्ष निवासी ओखरावल थाना माडा जिला सिंगरौली (म.प्र.) से जप्तकर चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 209/2025 पारा 303(2), 317(5) भा.न्या.सं. 4/21 खान खनिज अधिनियम 1952 के सहकार्यवाही की गई है।
उक्त कार्रवाई में संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन, उनि विजय अग्निहोत्र प्र.आर.हेमराज पटेल, प्र. आर. बलराज सिंह, आर मुकेश पटेल, आर. जितेन्द्र, राजकुमार शाक्य का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button