खेलगोड्डा

गोड्डा जिला खो-खो संघ के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा :  खो-खो संघ के सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने बताया कि 17 अक्टूबर को रांची में झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा आयोजित चयन प्रतियोगिता में गोड्डा जिला के कई खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि अंडर-19 वर्ग से अमन कुमार और सचिन कुमार वही अंडर-17 वर्ग से आदित्य कुमार, मयंक कुमार, विमल कुमार, मो. ज़िशान, आदित्य कुमार, मो. साकिर, फरहान, तेजस, राहुल कुमार, सरबर और अमित कुमार, वहीं अंडर-14 वर्ग से सत्यम कुमार का चयन किया गया है।
सभी चयनित खिलाड़ियों को अब झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से विशेष प्रशिक्षण शिविर (कैंप) में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गोड्डा जिला खो-खो संघ के कोच विजय कुमार मिर्धा और यासिन अली ने खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत और खिलाड़ियों की लगन से गोड्डा जिला को राज्य स्तरीय खेलों में यह पहली बड़ी सफलता मिली है।
यह उपलब्धि गोड्डा जिला और गोड्डा जिला खो-खो संघ दोनों के लिए गौरव की बात है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button