पाकुड़
पाकुड़ रेलवे यार्ड में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, इलाके में हड़कंपऔ
Mutilated body of youth found in Pakur railway yard, panic in the area

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ रेलवे यार्ड स्थित रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 152/09 के समीप एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। रेल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।



