
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अन्नकूट महोत्सव एवं गोवर्धन पूजा में बुधवार को भव्य हरि नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। प्रातः 10 बजे से भक्तों की अपार भीड़ मंदिर में ठाकुर जी के वा गिरिराज महाराज जी के दर्शनों हेतु पहुंचे।
मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा वा सचिव रवि छाबड़ा द्वारा दीप प्रवाजलित कर महोत्सव की शुरुआत हुई। श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक संकीर्तन की रसधार बहाई पूरा मंदिर प्रांगण राधामय हो गया। रवि छाबड़ा,संजय आनन्द,जतिन दुआ,सौरभ ,पंकज कुमार, गोविंद तनेजा आदि ने श्री ठाकुर जी के चरणों में अपनी अपनी हाजरी दी।
महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपनी पूरी महिला मंडल की सदस्यों के साथ सेवा में मौजूद थी।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव पर मंदिर प्रांगण को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया और पंडित जी द्वारा भगवान गिरिरानुजी की सुंदर भव्य वा अलौकिक प्रतिभा बनाई गई। भक्तों द्वारा अपने अपने घर से 56 भोग का प्रसाद बना कर लाया गया और ठाकुर जी को अर्पित किया गया।
गोवर्धन कथा भगवान कृष्ण की दूर दृष्टि और नेतृत्व क्षमता की अद्भुत कहानी है। संभवत अतिवृष्टि के कारण परेशान गोकुल वासियों को उन्होंने गोवर्धन पर्वत पर बसने का मशवरा दिया और उसकी पूरी योजना समझाते समय उंगली से इशारे इशारे में पूरा गोकुल गोवर्धन पर बसा लिया उसी को प्रतीकात्मक रूप से उंगली बदलकर कनिष्ठा पर गोवर्धन उठाया।
संकीर्तन की समाप्ति पर आरती के पाश्चात्य भक्तजनों द्वारा गिरिराज महाराज जी की परिक्रमा की गई।सभी भक्तजनों को 56 भोग का प्रसाद एवं भंडारा का वितरण हुआ।
आज के कार्यकम में मुख्य रूप से सुशील अरोड़ा, रवि छाबड़ा,अश्वनी ओबेरॉय,संजय आनन्द,गोविंद तनेजा,रंजन कुमार,अनिल चड्ढा,राजेश आनंद,हरीश लुनियाल,रोहन कुमार,राजेश अरोरा,अभिषेक संजीव अरोड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने सभी भक्तों को श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव की बहुत बहुत बधाई दी




