बरेली
रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बनें – जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति डीएलआरसी की बैठक हुई।
बैठक में कुछ स्वयं सहायता समूहों के खाते न खुलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। एक सप्ताह में सभी खाते खुलवाने और सीडीओ को अलग से बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमएम और बीएमएम को ब्लॉकों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से कहा कि 22 सितंबर को कलेक्ट्रेट में आपके लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। आप अपने उत्पादों के साथ आएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बिक्री और प्रचार हो सके। आप आर्थिक ही नहीं सामाजिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं। रोजगार लेने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें।
बैठक में सीडीओ देवयानी, डीपीआरओ कमल किशोर, एलडीएम, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



