अमेठी

जल निगम कर्मी बनकर घर में घुसे बदमाश

नवविवाहिता से पिस्टल की नोक पर 7 लाख के गहने और नकदी लूटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी । संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया बड़गांव में सोमवार शाम को एक नवविवाहिता के साथ लूट की वारदात हुई। दो बदमाश जल निगम के कर्मचारी बनकर मंगेश मौर्य के घर पहुंचे। घर में अकेली मौजूद मंगेश की पत्नी वंदना से उन्होंने कहा कि मंगेश ने टोटी लगाने के लिए भेजा है।घर में घुसते ही बदमाशों ने वंदना पर पिस्टल तान दी। सबसे पहले उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद करवाए। फिर अलमारी में रखे जेवरात और वंदना के पहने हुए गहने उतरवा लिए। बदमाश करीब 7 लाख रुपये के गहने और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।घटना के समय मंगेश अमेठी में थे और उनकी मां रामपति देवी गांव के ही एक घर पर गई थीं। ग्रामीणों के अनुसार, मंगेश की शादी 25 अप्रैल को हुई थी और शादी में मिले सारे गहने बदमाश लूट ले गए। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। ग्रामीणों ने पुलिस से बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button