गोड्डा

चिलकारा गोविंद पंचायत में नवीकरणीय ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

किसानों में बढ़ी ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय संसाधनों के प्रति जागरूकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। चिलकारा गोविंद पंचायत में नवीकरणीय ऊर्जा विकास, जल संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (JREDA) एवं ब्यूरो ऑफ एनर्जी इफिशिएंसी (BEE) के संयुक्त तत्वावधान में, एस्पेन इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड की टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में अंकित तिर्की और संदीप कुमार बतौर प्रशिक्षक शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें पंचायत के माननीय मुखिया प्रकाश दास, GSR दीनबंधु यादव तथा कृषक मित्र रणजीत मरांडी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों एवं जल संरक्षण के महत्व के प्रति लोगों, विशेषकर किसानों में जागरूकता बढ़ाना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान किसानों को सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग तथा जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में 50 से अधिक किसान भाई-बहनों ने भाग लिया। प्रतिभागी किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा और जल संसाधन प्रबंधन के प्रति नई समझ और प्रेरणा मिली है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामीणों में नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने एवं सतत विकास की दिशा में सहयोग करने की भावना प्रबल हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button