ललितपुर

जिला बार एसोसिएशन के सदस्यता अभियान ने पकड़ी रफ्तार

अब तक 552 अधिवक्ताओं ने कराया पंजीकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक सदस्यता अभियान के तहत अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। एसोसिएशन की मजबूती और संगठन के विस्तार के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक कुल 552 अधिवक्ता अपना पंजीकरण कराकर सदस्य बन चुके हैं। जिला बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान आगामी 20 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद सदस्यता प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। संगठन की नियमावली के अनुसार, 20 अप्रैल के बाद किसी भी नए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। जो अधिवक्ता अपनी सदस्यता का नवीनीकरण या नवीन पंजीकरण कराना चाहते हैं, वह समय रहते अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर लें। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित करना और अधिवक्ताओं के कल्याणकारी लाभों को सुनिश्चित करना है। सदस्यता प्राप्त करने के बाद ही अधिवक्ता एसोसिएशन की विभिन्न योजनाओं और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के पात्र होते हैं। बताया कि अब तक कुल सदस्य 552 है और अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 और प्रक्रिया अधिवक्ता 03 बजे जिला बार एसोसिएशन भवन में कोषाध्यक्ष से कार्यालय में संपर्क कर शुल्क जमा करें। एसोसिएशन  पदाधिकारियों ने जिले के समस्त पात्र अधिवक्ताओं से अपील की है कि वह अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और समय सीमा के भीतर अपनी सदस्यता सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button