मेरठ

वाणी गोयल मैमोरियल हॉकी 7 जून से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। आगामी 7 जून से सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान पर वाणी गोयल मैमोरियल द्वितीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जो 9 जून तक चलेगी। उक्त जानकारी सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द गोयल ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि, शनिवार 7 जून से वेस्ट एंड रोड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान पर तीन दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, इस हाकी प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जबकि, फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भाजपा से कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहेंगे। उन्होंने बताया कि, मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट तो दिया ही जाएगा। लेकिन जो भी खिलाड़ी मैच के दौरान बढ़िया परफॉर्मेंस देंगे उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, प्रबंधन समिति यह चाहती है कि, भविष्य में एसडी सदर से ऐसे प्लेयर भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलें जो पूरी दुनिया में भारत और एसडी सदर का नाम रौशन करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button