रामपुर शाहबाद
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने हटवाया अस्थाई पुल

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील क्षेत्र के बेरुआ गांव के बराबर से बह रही रामगंगा नदी के दोनों ओर आने जाने के लिए ग्रामीणों ने नदी के ऊपर अस्थाई पुल बनाया हुआ था। नदी पर बने अस्थाई पुल को प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर हटवा दिया। बताते चले तहसील क्षेत्र के बेरुआ गांव में ग्रामीणों ने रामगंगा नदी के पार जाने के लिए अस्थाई पुल बना लिया था, जिस पर होकर नदी पार ग्रामीणों का आना जाना रहता था। बरसात में हो रही बारिश को देखते हुए नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए नायब तहसीलदार हरीश जोशी और सिंचाई विभाग के एई एमपी सिंह ने बेरुआ गांव पहुंचकर नदी पर बने पुल को हटवाया।




