पाकुड़

हिरणपुर के देवपुर से चांदपुर तक प्रस्तावित सड़क स्वीकृति मिलते ही निर्माण प्रक्रिया में तेजी आने की सम्भावना, परिवहन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Construction work on the proposed road from Devpur (Hiranpur) to Chandpur is expected to accelerate once approval is granted, giving a boost to transport and trade.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में भारी वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना प्रस्तावित बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की देवघर शाखा की ओर से हिरणपुर प्रखण्ड अन्तर्गत देवपुर से वाया वन विक्रमपुर, कुमारपुर, इलामी, गंधाईपुर होते हुए चांदपुर तक लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे जाने की बात कही जा रही है। सूत्र से ज्ञात, बताया जा रहा है कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सम्बन्धित विभाग द्वारा सड़क निर्माण की आगे की प्रक्रिया तेज की जा सकती है। हालांकि, परियोजना की अंतिम स्वीकृति और निर्माण से सम्बन्धित आधिकारिक निर्णय के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय स्तर पर बताया जाता है कि पाकुड़ शहर से भारी वाहनों के आवागमन के कारण कई बार सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। इससे आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों और माल परिवहन से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित सड़क का उद्देश्य शहर के बाहर से भारी वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना बताया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और माल परिवहन को सुगम बनाने के साथ-साथ संचार एवं परिवहन सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने तथा औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की सम्भावना भी व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों और व्यवसायिक वर्ग के बीच इस प्रस्तावित सड़क को लेकर काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि यदि परियोजना को स्वीकृति मिलती है और निर्धारित मार्ग पर सड़क का निर्माण पूरा होता है, तो पाकुड़ शहर में यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। प्रस्तावित सड़क के निर्माण से पाकुड़ जिले में परिवहन व्यवस्था को एक नया विकल्प मिलने के साथ क्षेत्र के आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। फिलहाल लोगों की नजर परियोजना की स्वीकृति और आगे की आधिकारिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button