खैरथल
खैरथल: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : ब्राह्मण समाज खैरथल 19 अप्रेल को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक आयोजन करेंगा
समाज के अध्यक्ष रामसिंह शर्मा ने बताया की शहर के मातौर रोड स्थित परशुराम भवन में रविवार को अक्षय तृतीया पर्व पर प्रातः सवा आठ बजे हवन,आरती और दोपहर सवा बारह बजे भोग के बाद देशीघी के भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने समाज के लोगो से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है ब्राह्मण समाज की प्रेरणा से भण्डारा चैतन्य लाल शर्मा परिवार की ओर से किया जाएगा कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे विप्रजन मौजूद रहेगे


